फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Created a funeral when wrote a case of culpable homicide

गैर इरादतन हत्या का केस लिखा तब किया अंतिम संस्कार

Sat, 16 May 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Created a funeral when wrote a case of culpable homicide
सरपतहां थाना क्षेत्र के सारी जहांगीर पट्टी में किशोर की मौत के बाद घर के बाहर लगी भीड़। - फोटो : JAUNPUR
मुकदमे के बाद हुए अंतिम संस्कार को राजी
विज्ञापन

- सारी जहांगीर पट्टी में पांच दिन पूर्व हुई मारपीट में घायल किशोर की मौत का मामला
- गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज होने और उसकी प्रति मिलने के बाद माने परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के सारी जहांगीर पट्टी में पांच दिन पूर्व हुई मारपीट में घायल किशोर की मौत के बाद परिजनों में घर के बाहर शव रखकर अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया। पुलिस के रवैये से क्षुब्ध परिजन आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते रहे। करीब 15 घंटे बाद सीओ शाहगंज ने मुकदमे को गैर इरादतन हत्या में तरमीम करके उसकी प्रति परिजनों को दी और आरोपियों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया जब जाकर लोग अंतिम संस्कार को राजी हुए।

सारी जहांगीर पट्टी गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। इसमें एक पक्ष से शिवकुमार शुक्ल (40), दुर्गेश (16), संगीता (32), नीलेश (13), हीरावती (65) और दूसरे पक्ष से जितेंद्र सिंह (56), राजन (26), पुनीत (25), अमित (27), सुमित (25), अभिषेक (19) को चोट आई थी। वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान शुक्रवार को दुर्गेश ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शाम सात बजे शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। दरवाजे के बाहर ही शव को रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। उनका आरोप है कि सरपतहा थाने की पुलिस विपक्षियों को बचा रही है। वे खुलेआम घूम रहे हैं और धमका रहे हैं। सुबह ही शाहगंज सीओ जितेंद्र दुबे गांव पहुंचे। लोगों को मनाने का प्रयास किया लेकिन परिजन कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। माहौल को देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई। करीब 15 घंटे बाद साढ़े 10 बजे सीओ के निर्देश पर मारपीट के मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी गई। उसके बाद लोग अंतिम संस्कार करने को राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed