फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Craze for weapons increased among youth, 80 percent applicants below 35 years of age

Jaunpur News: युवाओं में बढ़ा असलहे का क्रेज, 80 फीसदी 35 साल से कम उम्र के आवेदक

Tue, 19 Dec 2023 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Craze for weapons increased among youth, 80 percent applicants below 35 years of age
जौनपुर। हाईकोर्ट के आदेश पर असलहा लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू हुई तो स्टेटस सिंबल बन चुके असलहे का लाइसेंस बनवाने के लिए होड़ सी मच गई। इसे लेकर पिछले छह साल में 6561 आवेदन किए गए। इसमें 80 फीसदी आवेदन 35 साल से कम उम्र के लोगों ने किया। यानी युवाओं में असलहा रखने का क्रेज बढ़ गया है। युवाओं की पसंद पिस्टल और रिवाॅल्वर ज्यादा है। खास बात यह है कि आधी आबादी भी असलहा रखने के शौकीनों में पीछे नहीं है। 140 महिलाओं ने भी असलहे के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश पर वर्ष 2013 में प्रदेश में असलहा लाइसेंस पर रोक लगाई गई थी। इसके बाद लाइसेंस पर पूरी तरह प्रतिबंध लग गया था। यह प्रतिबंध वर्ष 2018 में हटा। फिर क्या आवेदनों की भरमार हो गई। हालांकि डीएम व एसपी ने गिनती के लाइसेंस ही स्वीकृत किए। इमसें देखा जाए तो जिले में बीते तीन वर्षों में महज 15 नए असलहे के लाइसेंस जारी किए गए। करीब 300 का वरासत ट्रांसफर किया गया। इनमें पांच महिलाओं का भी नाम था। जिले भर में करीब 12 हजार शस्त्र लाइसेंस धारक हैं।
विज्ञापन

वर्ष आवेदनों की संख्या
2018 - 781
2019 - 2199
2020 - 967
2021 - 972
2022 - 900
2023 - 748
असलहा लाइसेंस की वास्तव में जिन्हें आवश्यकता होती है, उन्हें ही इसका लाभ दिया जाता है। सिर्फ दिखावा करने वालों को यह जारी नहीं किया जाता।
- अनुज कुमार झा, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article