फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Crackdown on road blockade and sloganeering against police, FIR against 110 people including 40 named

Jaunpur News: रोड जाम और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी पर शिकंजा, 40 नामजद समेत 110 पर प्राथमिकी

Fri, 24 Apr 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on road blockade and sloganeering against police, FIR against 110 people including 40 named
केराकत। केराकत क्षेत्र के बकुलिया गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के बाद सड़क जाम कर हंगामा और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। केराकत कोतवाली पुलिस ने मामले में 40 नामजद और 70 अज्ञात समेत कुल 110 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 16 अप्रैल को आक्रोशित भीड़ ने खुज्जी-जौनपुर मार्ग को करीब छह घंटे तक जाम रखा था। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सबसे ज्यादा असर आपात सेवाओं पर पड़ा। एंबुलेंस जाम में फंसी रहीं और मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल सका। वहीं, स्कूल बसों में बैठे बच्चे घंटों जाम में तड़पते रहे और अपने गंतव्य की ओर जा रहे यात्रियों को भी भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। करीब छह घंटे तक चले इस हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप और चेतावनी के बाद किसी तरह जाम खुलवाया जा सका। इसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उपद्रव, सड़क जाम और कानून व्यवस्था भंग करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस का साफ कहना है कि कानून को हाथ में लेने और जनजीवन ठप करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज कर दी गई है। इस संबध में सीओ अजीत कुमार चौहान ने पूछने पर बताया मुझे कोई जानकारी नहीं है, इंस्पेक्टर से पता करिए। कोतवाली प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया प्राथमिकी दर्ज है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed