फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cow smuggler shot in leg in encounter, arrested

Jaunpur News: मुठभेड़ में गो तस्कर के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Wed, 13 Dec 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cow smuggler shot in leg in encounter, arrested
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के पोटरिया मोड़ गभिरन से मंगलवार की रात पुलिस व गो-तस्कर में मुठभेड़ हुई। इसमें एक अंतरजनपदीय गो तस्कर के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से देसी तमंचा, बाइक व मोबाइल बरामद किया गया। उधर, एक गो-तस्कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी शाहगंज शुभम तोदी ने बताया कि खुटहन थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह व खेतासराय थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय पोटरिया मोड़ गभिरन पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो गो तस्करों से मुठभेड़ हो गई। एक अंतरजनपदीय गो-तस्कर मोहम्मद आजम उर्फ गुड्डू निवासी ग्राम पटैला के बाएं पैर में गोली लगी। एक गो तस्कर अंधेरे का लाभ लेते हुए फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए गो तस्कर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। उसे जिला अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed