फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   covid

कोविड के दूसरे स्ट्रेन को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Wed, 30 Dec 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
covid
जौनपुर। कोरोना वायरस के दूसरे स्ट्रेन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। यूरोप व अन्य देशों से आए 14 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी उन्हें 28 दिन की निगरानी में रखा गया है। उन्हें हिदायत दी गई है कि वह किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। बाहर से आए सभी लोगों को निर्देश दिया गया है कि किसी तरह की परेशानी होने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग को खबर दें। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि बाहर से आए लोगों से अपने आने की पूरी जानकारी इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर कलेक्ट्रेट एवं कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने की अपील की है। कहा कि ब्रिटेन की यात्रा से आए भारतीय एवं विदेशी यात्रियों के जरिए देश में कोरोना वायरस के दूसरे स्ट्रेन के फैलने की संभावना है। इससे बचाव के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है। किसी भी ऐसे व्यक्ति जिन्हें बुखार, खांसी एंव सांस संबंधित कोई भी तकलीफ होती है तो तत्काल उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने एंव जांच सैंपल एकत्र कर निर्धारित लैब में भेजने की व्यवस्था की गई है। एमसीएच विगं जिला चिकित्सालय में ऐसे मरीजों के लिए पृथक वार्ड एंव अन्य आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था की गई है। कोविड जांच के लिए नजदीक के सीएचसी केंद्रों पर सुविधा उपलब्ध है। जिसकी जानकारी ‘मेरा कोविड केंद्र’ एप से भी प्राप्त की जा सकती है7
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed