फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cousin was killed by being beaten with a stick

Jaunpur News: डंडे से मारकर चचेरे भाई को उतारा मौत के घाट

Mon, 24 Apr 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Cousin was killed by being beaten with a stick
सरपतहां थाना क्षेत्र के भटौली (जहरुद्दीनपुर) गांव में रविवार शाम गेहूं की मड़ाई के दौरान चचेरे भाई ने डंडा मारकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कवायद में पुलिस जुटी थी।
विज्ञापन

भटौली निवासी रविंद्र पाल (37) पुत्र धर्मराज अपने चचेरे भाई के साथ शाम को गेहूं के फसल की थ्रेसर के सहारे मड़ाई कर रहा था। इस दौरान सायं करीब पांच बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी होने लगी। आरोप है कि चचेरे भाई ने रविंद्र पाल के सिर पर डंडे से वार कर दिया। जिससे वह मौके पर अचेत होकर गिर गिया। फौरन चचेरे भाई ने बोलेरो से उसे उपचार के लिए शाहगंज के एक निजी अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रविंद्र पाल के शव को लेकर उसके घर के सामने बोलेरो में ही छोड़कर भाग गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस बोलेरो व शव को थाने पर ले आई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी शाहगंज चोब सिंह व थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह मौके पर पहुंच गए। इस बाबत थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों चचेरे भाई थे। गेहूं की थ्रेसर से मड़ाई के चचेरे भाई ने किसी बात को लेकर विकास के सिर में डंडे से मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की मां देवमती की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed