फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cousin chased and shot in Mumbai's Kalyan over land dispute

Jaunpur News: जमीन के विवाद में मुंबई के कल्याण में चचेरे भाई ने दौड़ाकर मारी गोली

Fri, 21 Feb 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Cousin chased and shot in Mumbai's Kalyan over land dispute
मुंबई। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का जमीनी विवाद मुंबई में खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। मुंबई से सटे ठाणे जिले के कल्याण में रहने वाले जौनपुर निवासी युवक को दौड़ाकर गोली मारे जाने की घटना सामने आई है। मृतक युवक का नाम रंजीत दुबे (40) है। वह कल्याण पूर्व में रहता था।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील के घवरास गांव में दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर दोनों परिवार में कई बार झड़प हो चुकी थी।
विज्ञापन

कोलसेवाड़ी पुलिस के अनुसार, कल्याण पूर्व के प्रभुराम नगर में आरोपी रामसागर दुबे (29) ने बुधवार रात अपने चचेरे भाई रंजीत दुबे को दौड़ाकर गोली मार दी। गोली रंजीत के पैर में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलवस्था में वह लंगड़ाते हुए भागा और जान बचाने के लिए लवकुश अपार्टमेंट में चला गया। उसने कई घरों में डोरबेल बजाई लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। तब तक रंजीत का चचेरा भाई रामसागर दुबे वहां पहुंच गया, और उसके सिर में चाकू से कई वार किए। इससे रंजीत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रामसागर दुबे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (1) और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed