{"_id":"6726a0be2e8a37a5ee0e9404","slug":"couple-bleeding-due-to-road-dispute-jaunpur-news-c-193-1-va11001-124427-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: रास्ते के विवाद को लेकर दंपती को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: रास्ते के विवाद को लेकर दंपती को किया लहूलुहान
विज्ञापन
जफराबाद थाना क्षेत्र के दुल्हेपुर गांव में बीती रात रास्ते के विवाद में मनबढ़ों ने दंपती को लाठी, डंडे और गंड़ासे से प्रहार कर मरणासन्न कर दिया।
यही नहीं माता पिता को बचाने पहुंचे पुत्र को भी पीट दिया। बाद में गांव वालों के दौड़ाने पर मनबढ़ घटनास्थल से भाग निकले। दंपती की हालत नाजुक होने पर बीएचयू रेफर किया गया है। पुलिस गांव के ही 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन कर रही है। बता दें कि दूल्हे पुर गांव निवासी आशीष चौबे का गांव के ही लालजी सरोज से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात आशीष चौबे अपने घर के दरवाजे पर बैठकर भोजन कर रहा था इस समय गांव के ही लालजी सरोज के पुत्रों ने लाठी डंडा,गड़ासा और तलवार इत्यादि लेकर आशीष चौबे पर हमला बोल दिया पति को बचाने हुए दौड़ी पत्नी रेखा को भी मारपीट कर मरणासन्न कर दिया घटना को देखकर माता-पिता को बचाने के लिए बेटा जयेश दौड़ा उसपर भी लाठी डंडे से प्रहार किया ।
शोरगुल सुनकर गांव वाले एकत्रित हो कर विरोध करने लगे जिससे मनबढ़ों को घटना स्थल से भागना पड़ा ।होश में आने पर आशीष चौबे ने जफराबाद थाने में गांव के ही धरम सरोज, करम सरोज, नवल सरोज,दीपक सरोज पुत्रगण लालजी सरोज, लालजी सरोज,करन सरोज पुत्र चंद्रशेखर सरोज के खिलाफ तहरीर दी है। हालत नाजुक होने पर आशीष चौबे एवं उनकी पत्नी रेखा चौबे को बीएचयू रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक जेपी यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा छानबीन की जा रही है।