फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Counting on charges of rigging furore

मतगणना में धांधली का आरोप लगाकर हंगामा

Tue, 03 Nov 2015 01:13 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Tue, 03 Nov 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
Counting on charges of rigging furore
 जिला पंचायत सदस्य पद की मतगणना में धांधली को लेकर खेतासराय और सुइथाकला में सोमवार को लोगों ने जमकर हंगामा किया। अधिकारियों ने समझाबुझाकर लोगों को शांत कराया। खेतासराय में महिलाओं को गाड़ी पर बैठाकर उनके
विज्ञापन


गांव भेज दिया गया। प्रशासन ने धांधली से इनकार किया है। डीएम का कहना है कि दोनों मामलों में कहीं कोई चूक नहीं पाई गई है। खेतासराय-खुटहन मार्ग पर सोमवार की देर शाम लोगों ने जाम लगा दिया। उनका आरोप है कि  जिला
विज्ञापन


पंचायत सदस्य के वार्ड नंबर 19 में धांधली कर सर्वेश राजभर को हरा दिया गया और सुमन मौर्य को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। पुलिस ने जाम हटाने का रयास किया तो महिलाएं पथराव करने लगीं। इस दौरान भगदड़ मच गई। एक बस
विज्ञापन
विज्ञापन


का लोगों ने शीशा तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम शाहगंज राकेश गुप्ता और सीओ मायाराम वर्मा ने किसी तरह समझा बुझाकर महिलाओं को गाड़ी से नौली और टिकरी गांव भेजवाया। इस दौरान पुलिस और आक्रोशित लोगों में धक्का

मुक्की भी हुई। उधर सुइथाकला में जिला पंचायत वार्ड संख्या 12 में दोबारा मतगणना कराए जाने की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में लोग विकास खंड मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए। लोगों की मांग थी कि अनिल बिंद को जानबूझ कर हरा

दिया गया। अनिल बिंद और त्रिभुवन यादव में छह मतों का अंतर था। दोबारा मतगणना कराने की मांग को लेकर लोग धरने पर बैठ गए। प्रशासन ने आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाया। प्रशासन ने दोबारा मतगणना करवाई तो भी परिणाम


नहीं बदला। जिलाधिकारी  भानुचंद्र गोस्वामी ने कहा है कि कहीं कोई चूक नहीं हुई है। सुइथाकला  में दोबारा मतगणना में भी कहीं   कोई कमी नहीं पाई गई और खुटहन के वार्ड 19 में भी कोई चूक नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed