फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Counseling for seven M.Ed. colleges on 25

एमएड के सात महाविद्यालयों के लिए काउंसलिंग 25 को

Tue, 10 Nov 2020 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Counseling for seven M.Ed. colleges on 25
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय एमएड सत्र 2020-22 की पहली काउंसिलिंग के बाद खाली सीटों को भरने के लिए दूसरी काउंसिलिंग 25 नवंबर को विवि परिसर के फार्मेसी संस्थान में कराई जाएगी। इसमें 114 से 46वेें रैंक व 905 से 1277 तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। पहली काउसिंलिंग 5 और 6 नवंबर को विवि परिसर स्थित एकलव्य स्टेडियम में कराई गई थी। इसमें पांच कालेजों की सीटें भर ली गई थी। विवि से संबद्ध 12 कालेजों में से पांच की सीटें भर चुकी है अब सात कालेजों की सीटें दूसरी काउंसिलिंग में भरी जाएगी। तीन कालेजों की सीटें महिलाओं के लिए और एक कालेज सैनिक और विकलांगों के लिए आरक्षित है। 12 महाविद्यालयों की 600 सीट के लिए काउंसिलिंग कराई जा रही है। सभी कालेजों में 50-50 सीटों पर दाखिला होना है।
विज्ञापन

इन महाविद्यालयों में होगा दाखिला
जौनपुर। एमएड सत्र 2020-22 के लिए जिन महाविद्यालयों में दाखिला होना है उसमें राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामउ, टीडी पीजी कालेज, राजा श्री कृष्णदत्त पीजी कालेज, जय बजरंग महिला पीजी कालेज मुंगराबादशाहपुर जौनपुर, श्री हरिशंकर जी महाविद्यालय रामपुर जहानागंज आजमगढ़, पूर्वाचल महाविद्यालय रानी की सराय आजमगढ़, गुरु फूलचंद महाविद्यालय दौलतपुर गाजीपुर, गोपी नाथ महाविद्यालय देवली सलामतपुर गाजीपुर, रामनवल सिंह महाविद्यालय चिरैयाकोट मऊ, पब्लिक महिला शहर डिग्री कालेज बरामदपुर मोहम्मदाबाद गोहना मऊ, पार्वती महिला महाविद्यालय दोहरी घाट मऊ और हंडिया महाविद्यालय हंडिया प्रयागराज शामिल है।
विज्ञापन

सैनिक और विकलांगों का यहां होगा प्रवेश
जौनपुर। एमएड सत्र 2020-22 में प्रवेश के लिए कालेज राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामउ को आरक्षित किया गया है। इस कालेज में 50 सीटों पर दाखिला होना था। सभी सीटें भर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के लिए आरक्षित है यह कालेज
जौनपुर। महिला अभ्यर्थियों के लिए जय बजरंग महिला पीजी कालेज मुंगराबादशाहपुर, पब्लिक महिला शहर डिग्री कालेज मोहम्मदाबाद गोहना मऊ और मां पार्वती महिला महाविद्यालय दोहरी घाट आरक्षित किया गया है। इन महाविद्यालयों में केवल महिला अभ्यर्थी ही दाखिला ले सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed