फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Councilor's son and husband beat up sweeper, case registered

Jaunpur News: सभासद के बेटे और पति ने सफाईकर्मी को पीटा, केस दर्ज

Tue, 17 Sep 2024 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Councilor's son and husband beat up sweeper, case registered
जौनपुर। जफराबाद के नगर पंचायत कजगांव में सोमवार को सभासद के बेटे और सभासद पति ने सफाईकर्मी को पीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़ित को चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया। आंबेडकर नगर के बसखारी क्षेत्र के कटैया गंजन गांव निवासी विशाल विश्वकर्मा नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मी है। सोमवार को वह बारावफात पर कस्बे के महत्वपूर्ण मजारों पर साफ सफाई व चूने का छिड़काव कर रहा था। उसी समय वार्ड-एक के सभासद राजकुमारी कन्नौजिया के पति सूरज कन्नौजिया तथा वार्ड-3 की सभासद फूलगेन देवी के पुत्र अखिलेश यादव नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचे। उन दोनों ने विशाल से कार्यालय के गेट के पास तुरंत सफाई करने को कहा। विशाल ने कहा कि मुस्लिम त्योहार है। अभी वह मजार आदि की साफ सफाई कर रहा है। उसको करने के बाद इसे भी कर देगा। इसी बात पर दोनों ने उसे लात मुक्कों से पीटना शुरू कर दिया। कई लोगों ने बीचबचाव कर छुड़ाया। घटना के बाद भारी संख्या में सफाई कर्मी थाने पहुंच गए। थानाप्रभारी जेपी यादव ने बताया कि केस दर्ज कार्रवाई की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed