फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Councilor presented before court for remand, granted bail

Jaunpur News: सभासद को कोर्ट के सामने रिमांड लेने को किया प्रस्तुत, मिली जमानत

Sat, 20 Jan 2024 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Councilor presented before court for remand, granted bail
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर में चेयरमैन कक्ष में चेयरमैन पति के सामने ठेकेदार व भाजपा नेता से मारपीट व महिला अधिकारी से बदसलूकी के मामले में हिरासत में लिए गए सभासद को कोर्ट के सामने प्रस्तुत किया गया। इस दौरान पुलिस ने रिमांड की मांग की। इस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योति अग्रवाल ने जमानत दे दी।
विज्ञापन

दीपक जायसवाल ख्वाजगी टोला से पांचवीं बार सभासद हैं। शुक्रवार को चेयरमैन कक्ष में उनके पति रामसूरत मौर्य के सामने अलाव जलाने को लेकर भाजपा नेता व ठेकेदार शिवशंकर साहू से सभासद की बहस हो गई। इस दौरान मारपीट के मामले में उनके ऊपर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अलावा कर अधीक्षक अंजू राय की तहरीर पर अभद्रता, गाली-गलौज, सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने सभासद दीपक जायसवाल को हिरासत में ले लिया था। इस मामले में साथी सभासदों ने कोतवाली पहुंचकर विरोध भी जताया था। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योति अग्रवाल के समक्ष रिमांड के लिए प्रस्तुत किया। जहां सभासद को जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed