फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Councilor murder: GRP family accused of negligence, said - washed blood before investigation

सभासद हत्याकांड: जीआरपी पर परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, बोले- जांच से पहले धो दिया खून

Tue, 02 Feb 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Councilor murder: GRP family accused of negligence, said - washed blood before investigation
सपा सभासद बाला लखंदर यादव के पोस्टमार्टम के दौरान पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे लोग। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। मृत सभासद के परिजन जीआरपी पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। बाला लखंदर की प्रापर्टी डीलिंग का कामकाज देखने वाले उनके रिश्तेदार आशू यादव का कहना है कि वह फूलपुर में फोरलेन के पास निर्माणाधीन मकान पर थे। करीब आठ बजे बाला वहां से अपने एक साथी के साथ बाइक से घर के लिए निकले और वह उनके निकलने के दस मिनट बाद निकला। वह जब घर पहुंचे तो पता चला कि नेता जी अभी नहीं आए हैं। उन्होंने फोन मिलाया तो घंटी गई, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इतने में देखा कि पुलिस फोर्स पहुंची और स्टेशन की तरफ भागते हुए जा रही थी।
विज्ञापन

शक होने पर वह भी फोर्स के पीछे प्लेटफार्म संख्या एक के पश्चिमी छोर पर पहुंचे। वहां जीआरपी के जवान पहले से मौजूद थे। बस इतना पता चला कि किसी को गोली मार दी गई है और जीआरपी अस्पताल लेकर गई है। वह बाइक लेकर नईगंज की तरफ भागे जहां तिराहे के पास देखा कि एक ई रिक्शा में बाला को बेतरतीब तरीके से लिटाकर अस्पताल की तरफ ले जाया जा रहा था। वह नईगंज में ही निजी चिकित्सालय पर रोकर डॉक्टर को दिखाना चाहते थे लेकिन उसमें सवार जीआरपी के जवान रुकने को तैयार नहीं हुए। वह रिक्शा के पीछे बाइक लेकर अकेले लगे रहे और मछलीशहर पड़ाव के रास्ते रिक्शा लेकर जिला अस्पताल पहुंचा तो इमरजेंसी में दिखाने के बजाय सीधे मर्चरी हाऊस पहुंच गए। उनकी जिद पर डॉक्टर को दिखाया गया। आशू ने यह भी आरोप लगाया है कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम के पहुंचने से पहले ही जीआरपी ने घटना स्थल पर फैला खून पानी डालकर धो दिया था।
विज्ञापन

चेन्नई से पहुंचे बेटा और बेटी
जौनपुर। पिता की हत्या की सूचना मिलते ही मंगलवार को बेटा आयुष , आशीष और बेटी सायली चेन्नई से घर पहुंचे। घर से वे सीधे अस्पताल पहुंचे जहां पिता का शव देखकर रो पड़े। बेटा आयुष एमटेक, आशीष बीटेक और बेटी सायली एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। जबकि बेटी आयुषी 12वीं कक्षा में है। पत्नी गीता यादव का भी रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल और पोस्टमार्टम हाऊस पहुंचे सपा नेता
जौनपुर। सभासद बाला यादव की हत्या की खबर पर सपा के कई नेता जिला अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। सोमवार की रात में ही मल्हनी के विधायक लकी यादव अपने समर्थकों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। जबकि सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव सुबह अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। नपा के पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन, बसपा नेता सलीम खान, सपा के लालचंद्र यादव लाले, यादव महासभा के दिनेश यादव समेत, सभासद दीपक जायसवाल, विकास यादव, संजीव भारती, कृष्णा यादव समेत अन्य सभासद भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। भीड़ को देखते हुए कोतवाली और लाइनबाजार थाने की फोर्स भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed