फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Councilor committed fraud in PM housing allotment, recovery will be done

Jaunpur News: सभासद ने पीएम आवास आवंटन में की धोखाधड़ी, होगी वसूली

Fri, 17 Jan 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Councilor committed fraud in PM housing allotment, recovery will be done
शाहगंज। नगर पालिका क्षेत्र में एक सभासद की ओर से प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। जन कल्याण सेवा संस्थान के अध्यक्ष अफजल खान की शिकायत पर मामले की जांच की गई। इसमें में पता चला कि वार्ड नंबर 24 के सभासद एराकियाना मोहल्ला निवासी मुसर्रत जहां ने गलत तरीके से सरकारी धन का लाभ लिया है।
विज्ञापन

डूडा के अवर अभियंता व नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक की संयुक्त जांच में शिकायत सही पाई गई है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने डूडा के परियोजना अधिकारी को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने फर्जी लाभार्थी मुसर्रत जहां पत्नी मोहम्मद परवेज से आवंटित सरकारी धन की वसूली करने की सिफारिश की है। साथ ही योजना के धोखाधड़ी करने के लिए लाभार्थी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी संस्तुति की गई है। यह मामला प्रधानमंत्री आवास योजना में होने वाली धोखाधड़ी की गंभीरता को दर्शाता है और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की आवश्यकता की ओर इशारा करता है। इससे यह प्रतीत होता है कि नगर पालिका द्वारा कितने सभासद ऐसा किए हैं। इसकी अगर सही ढंग से जांच हो तो सरकारी धन का दुरुपयोग किस-किस ने किया है उसका खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन


..........
वर्जन ...
शिकायत के आधार पर जांच कराई गई थी। जिसमें फर्जी तरीके से आवास आवंटित करने की संलिप्तता पाई गई। इसमें कार्रवाई की जाएगी। - प्रदीप गिरी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद शाहगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed