फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cosmetic goods store caught fire, loss of millions

कॉस्मेटिक सामानों की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sat, 31 Oct 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Cosmetic goods store caught fire, loss of millions
मुंगराबादशाहपुर में कॉस्मेटिक की दूकान में लगी आग से जलकर राख हुए सामान। - फोटो : JAUNPUR
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के कमालपुर बाजार में शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास के लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। दुकान संचालिका ने कुछ लोगों पर जान बूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है। अगलगी से करीब दो लाख की क्षति का अनुमान है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सरायरुस्तम गांव निवासी सीमा गुप्ता का कमालपुर के सरायरुस्तम मार्ग पर अनुभव ब्यूटी पार्लर व कास्मेटिक की दुकान है। रात करीब 9 बजे वह दुकान बन्द कर घर चली गई। रात को करीब 12 बजे दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई ।दुकान से धुंआ उठता देख लोगों ने सीमा गुप्ता को जानकारी दी। वह बदहवाश मौके पर पहुंची और गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक फर्नीचर, कॉस्मेटिक सामान, इन्वर्टर, स्टेबलाइजर, बैट्री आदि सब कुछ जलकर राख हो गया। दुकान की संचालिका सीमा गुप्ता का आरोप है कि दुकान में किसी ने आग लगाई है। इस बाबत थाने मे तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed