{"_id":"663f8428b470e8145005200c","slug":"corrective-surgery-campaign-dm-jaunpur-met-undergone-surgery-children-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेक्टिव सर्जरी अभियान: जौनपुर में सर्जरी वाले बच्चों से अस्पताल में मिले डीएम, दिव्यांगता से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेक्टिव सर्जरी अभियान: जौनपुर में सर्जरी वाले बच्चों से अस्पताल में मिले डीएम, दिव्यांगता से मिलेगी मुक्ति
Sat, 11 May 2024 08:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 11 May 2024 08:14 PM IST
सार
Jaunpur News: पैरों और हाथों से दिव्यांग तीन से 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए करेक्टिव सर्जरी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
बच्चे का हाल पूछते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने मिशन समर्थ के तहत दिव्यांग बच्चों की करेक्टिव सर्जरी अभियान की जानकारी ली। पिछले शनिवार को दिव्यांग बच्ची रूही यादव बरसठी, ट्विंकल रामपुर, अंजलि रामनगर, आकाश पटेल बरसठी, हनीष गौतम बरसठी का निःशुल्क ऑपरेशन एसआरएस हॉस्पिटल में डॉ. अभय सिंह द्वारा किया गया था। सभी शनिवार को डिस्चार्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ और रेडक्रॉस टीम द्वारा अस्पताल में जाकर बच्चों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। उन्हें बुके, चॉकलेट और फल देकर अस्पताल से छुट्टी दिलाई। इस अवसर पर सचिव रेडक्रास डॉ. मनोज वत्स, जिला कार्यक्रम अधिकारी आरबी सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी दीपक चौबे, प्रकांत दुबे, हर्ष सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन