फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Corona's graph started to grow again, 20 new patients were found simultaneously

फिर बढ़ने लगा कोरोना का ग्राफ, एक साथ 20 नए मरीज मिले

Wed, 31 Mar 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Corona's graph started to grow again, 20 new patients were found simultaneously
जौनपुर। कोरोना का संक्रमण जिले में फिर तेज हो गया है। बुधवार को एक साथ बीस नए पॉजिटिव केस मिले हैं। नए मरीजों के बाद अब एक्टिव केस बढ़कर 66 हो गए हैं। इसमें से 44 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। एक मरीज महिला अस्पताल के मातृ-शिशु कल्याण केंद्र में बने एल-2 अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

मुंबई, गुजरात, पंजाब में संक्रमण बढ़ने के बाद जिले में भी कोरोना के नए मामलों में वृद्धि शुरू हुई है। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अभी तक चार-पांच नए मरीज मिल रहे थे, मगर बुधवार को अचानक 20 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। इनमें ज्यादातर मरीज ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। एक दिन पहले ही राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी कोरोना संक्रमित हुए थे। पंचायत चुनाव से ठीक पहले मरीजों की संख्या बढ़ने से चिंता बढ़ने लगी है। गौर फरमाने वाली बात है कि इसके बावजूद आम लोग सावधानी नहीं बरत रहे। भीड़ के बीच न तो मास्क का इस्तेमाल हो रहा है और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि बुधवार को 863 लोगों की जांच की गई। जौनपुर जंक्शन व शाहगंज स्टेशन पर बाहर से आने वाले 72 यात्रियों की रैपिड एंटीजन किट से जांच हुई। सबकी रिपोर्ट निगेटिव रही। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed