फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   corona recovery rate increases in jaunpur

सुधरा कोरोना का रिकवरी दर, 8-9 दिनों में ही स्वस्थ होकर लौट रहे घर

Tue, 26 May 2020 08:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
corona recovery rate increases in jaunpur
जौनपुर। कोरोना को लेकर हर तरफ भय का माहौल बना हुआ है। संक्रमण के खतरे से लोग सहमे हुए हैं। पीड़ितों की तेजी से बढ़ती संख्या लोगों की चिंता बढ़ा रही है। भय और निराशा के इस माहौल के बीच राहत की खबर यह है कि मरीजों के ठीक होने की दर भी तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां कोरोना पीड़ितों के स्वस्थ होने में 14 से 21 दिन लग जाते थे, अब 8-9 दिन में ही वह स्वस्थ हो रहे हैं। लगातार दो रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा है। पिछले पांच दिनों में स्वस्थ होकर लौटे 14 मरीज सिर्फ 8-9 दिन ही अस्पताल में रहे हैं।
विज्ञापन

रामपुर ब्लॉक के घाघरपुर, रामनगर ब्लॉक के चांदपुर और लाखापुर से एक-एक मरीज को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने का बाद 11 मई को कोविड-19 अस्पताल वाराणसी में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद तीनो स्वस्थ होकर 20 मई को घर लौट आए। इसी तरह सुइथाकला ब्लॉक के डीह अशरफ़ाबाद तीन और सोंधी ब्लॉक के तरसांवा निवासी एक युवक को 15 मई को कोरोना पॉजिटिव होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चारों 24 मई को कोरोना को मात देकर घर लौट आए। सोमवार को स्वस्थ हुए सात मरीजों की रिपोर्ट 16 मई को पॉजिटिव आई थी। इन्हें उसी रात अस्पताल भेज दिया गया था। नौ दिन तक चले उपचार के बाद सब स्वस्थ हो गए हैं। बता दें कि शुरुआत में मरीजों को 14 से 21 दिन तक अस्पताल में रखकर उपचार किया जा रहा था। सीएमओ डॉ रामजी पांडेय का कहना है कि पॉजिटिव मिल रहे अधिकांश मरीजों में कोरोना का ज्यादा असर नहीं है। सिर्फ उनके उपचार में दिक्कतें आ रही हैं, जो पहले से ही शुगर, बीपी, टीबी जैसे किसी बीमारी से पीड़ित हैं। कोरोना से लोगों को घबराने की बजाय सावधानी बरतने की ज्यादा जरूरत है। सोशल डिस्टेंसिंग औऱ मास्क, सैनीटाइजर के इस्तेमाल को लेकर जागरूकता लाएं तो कोरोना से आसानी से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed