फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Corona reached village after village after election, investigation not identified with lethargy

चुनाव के बाद गांव-गांव पहुंचा कोरोना, जांच में सुस्ती से पहचान नहीं

Sat, 08 May 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Corona reached village after village after election, investigation not identified with lethargy
जौनपुर। जिले में पंचायत चुनाव के बाद से कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है लेकिन गांव में अभी जांच के मुकम्मल इंतजाम नहीं हैं। पंचायत चुनाव के दिन 15 अप्रैल तक जिले में कोरोना से मौत की संख्या 109 थी, लेकिन उसके बाद से अब यह आंकड़ा 181 के पार पहुंच गया है। चुनाव से पहले संक्रमितों की संख्या जहां 200 से 250 के बीच होती थी वहीं चुनाव बाद रोज मिलने वाले संक्रमितों का आंकड़ा 500 के पार हो गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर जांच करवाने का अभियान चलाने का दावा जरूर किया है लेकिन गिने-चुने गांव में ही यह जांच हो रही है। कई बस्तियों के हर घर में बीमारी के लक्षण हैं लेकिन जांच न होने से वहां के लोग स्थानीय डॉक्टर से ही इलाज करा रहे हैं। सर्दी, बुखार, सांस फूलने जैसी बीमारी से गांवों में लगातार मौत की घटनाएं हो रही हैं लेकिन जांच न होने के कारण ऐसी मौतों का रिकार्ड सरकारी आकड़ों में दर्ज नहीं हो पा रहा है। जहां जांच नहीं हो रही वहां मौत की घटना के बाद भी न तो सैनिटाइजेशन हो रहा है और न ही आसपास के लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। इस बाबत सीएमओ डॉ. राकेश कुमार का कहना है कि शासन के निर्देश पांच मई से गांव-गांव टीम भेजकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जांच, नए मरीजों की पहचान, दवा वितरण व सैनिटाइजेशन के कार्य हो रहे हैं। लोगों को जागरुक किया जा रहा है कि वह लक्षण दिखते ही जांच में कोताही न बरते, ताकि समय से बीमारी की पहचान कर उपचार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed