{"_id":"5f0368108ebc3e4316321bff","slug":"corona-patient-kept-in-night-shelter-of-bus-stand-jaunpur-news-vns534351626","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड के रैन बसेरे में रख दिया गया कोरोना मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड के रैन बसेरे में रख दिया गया कोरोना मरीज
विज्ञापन
4- मछलीशहर बाजार में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद रैनबसेरे को सैनिटाईज करता कर्मचारी।
- फोटो : JAUNPUR
मछलीशहर। वाराणसी में उपचार कराने गए युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे रोडवेज बस स्टैंड के रैन बसेरा में ही जिम्मेदारों ने रख दिया। वहां शौचालय और पेयजल की कोई अलग व्यवस्था न होने से लोग घंटों तक सहमे रहे। देर शाम मरीज के जौनपुर भेजे जाने के बाद पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया गया।
नगर के मंगलबाजार निवासी एक युवक के नाक में कुछ समस्या थी। वह ऑपरेशन कराने वाराणसी गया था। वहां डॉक्टर ने उसे कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी। सैंपल देकर युवक घर चला आया। सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव होने की जानकारी हुई तो लोग सकते में आ गए। परिवार और आसपास के लोगों के कहने पर उसे बस स्टैंड के रैन बसेरा में रख दिया। वहां पीड़ित युवक सार्वजनिक हैंडपंप से पानी पीता रहा। शौचालय के इस्तेमाल के लिए भी रैन बसेरा में कोई अलग व्यवस्था नहीं है। दूरदराज से आने वाले यात्री भी उसी हैंडपंप और शौचालय का इस्तेमाल करते रहे। इसे लेकर लोगों में भय बना रहा। इस बाबत नगर पंचायत के ईओ अनिल सिंह का कहना था कि नगर वासियों के कहने पर ही उसे रैन बसेरा में रखा गया था। एंबुलेंस आने के बाद उसे जिले कोविड-19 अस्पताल में भेजवा दिया गया। वहीं सीएचसी के अधीक्षक डॉ आरपी विश्वकर्मा का कहना था कि कोरोना मरीज को ऐसे लापरवाही पूर्वक रखना उचित नहीं है। यह मनमानी है।
स्वास्थ्य टीम ने 348 को किया चिह्नित
जौनपुर। घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गठित 1239 टीमों ने सोमवार को 81733 घरों में जाकर 519480 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य परीक्षण में 178 लोग बुखार, 140 लोग खांसी और 30 लोग सांस लेने में दिक्कत वाले मिले। सभी को चिह्नित कर निगरानी में रखा गया है। उनके सैंपल की भी जांच कराई जाएगी। डीएम ने बताया कि यह अभियान लगातार चलेगा। लोग इसमें सहयोग करें। जांच को जाने वाली स्वास्थ विभाग की टीम को सभी सही सूचनाएं प्रदान करें।