{"_id":"5ebd65e08ebc3e907234b0a6","slug":"corona-patient-found-again-in-jaunpur-came-from-mumbai-on-may-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में फिर मिला कोरोना का मरीज, दो मई को मुंबई से आया था, ट्रैवल हिस्ट्री खंगालने में जुटा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में फिर मिला कोरोना का मरीज, दो मई को मुंबई से आया था, ट्रैवल हिस्ट्री खंगालने में जुटा विभाग
Thu, 14 May 2020 09:08 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 14 May 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर में मुंबई से आया एक और युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। वह दो मई को गांव आया था, तब से क्वारंटीन में रह रहा था। तीन दिन पहले उसका सैंपल जांच को भेजा गया था। बृहस्पतिवार को उसकी रिपोर्ट आई। उसे वाराणसी के पं. दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय भेज दिया गया। जिले में अब कोरोना के 14 मामले हो गए। इनमें से 8 स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
बरसठी के हरद्वारी गांव निवासी 35 वर्षीय युवक 29 अप्रैल को मुंबई से चलकर दो मई को गांव आया था। इसके बाद से वह गांव में रह रहा था। 11 मई को ग्रामीणों के माध्यम से जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। फिर सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की शाम आई रिपोर्ट में उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट आने के बाद विभाग उसकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगालने में जुट गया है। मरीज को वाराणसी भेज दिया गया है। उसके संपर्क में आए अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। गौरतलब है कि चार दिनों में पांच नए मरीज सामने आए हैं। सभी अलग-अलग तिथियों में मुंबई से लौटे हैं।
विज्ञापन