फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Corona killed 14 in four days

कोरोना से बढ़ रहा मौत का आंकड़ा, चार दिन में 14 की गई जान

Sat, 24 Apr 2021 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Corona killed 14 in four days
जौनपुर। कोरोना की दूसरी लहर में स्थिति भयावह होती जा रही है। नए मरीजों के साथ ही मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 14 दिनों में 26 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें 13 मरीजों ने सिर्फ पिछले चार दिनों में जान गंवाई है। अब तक जिले में कोरोना से 126 मौतें हो चुकी हैं। इसमें शुक्रवार को मृत तीन मरीज भी शामिल हैं। अब तक के सर्वाधिक 726 मरीज भी पाए गए। इससे पहले 16 अप्रैल को एक दिन 724 मरीज मिले थे। जिले में अब एक्टिव केस ने पांच हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। कुल 5028 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

फरवरी में कोरोना से सौंवें मरीज की मौत हुई थी। इसके बाद 10 अप्रैल को एक साथ दो मरीजों ने जान गंवाई। पिछले 14 दिनों में कुल 26 मरीज मौत के मुंह में जा चुके हैं। शुक्रवार को भी तीन मरीजों की मौत हुई। इसमें शहर के ओलंदगंज, महराजगंज के केवटली व सरायख्वाजा निवासी एक-एक मरीज हैं। इससे पहले 21 व 22 को तीन-तीन और 20 अप्रैल को चार मरीजों की मौत हुई थी। चार दिन में ही 13 मरीजों की मौत स्थिति की गंभीरता को बता रहा है। इसके बावजूद नए मरीजों की तादाद में कमी नहीं आ रही है। शुक्रवार को सर्वाधिक 726 पॉजिटिव केस पाए गए। इसमें सवा सौ मरीज सिर्फ शहर के ही विभिन्न मोहल्लों के हैं। सिकरारा ब्लाक से 31 और करंजाकला ब्लाक से 25 नए मरीज मिले हैं। शाहगंज, रामपुर, रामनगर, केराकत, डोभी, बदलापुर और बक्शा में भी नए मरीजों की संख्या अधिक है। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 3212 सैंपल की रिपोर्ट में 2486 पॉजिटिव हैं। इसमें 294 रिपोर्ट एंटीजन किट और 22 ट्रूनट के हैं। शेष 410 की जांच रिपोर्ट आरटी-पीसीआर से पॉजिटिव आई है। आरटी-पीसीआर से पॉजिटिविटी रेट 40 प्रतिशत से भी अधिक हैं। शुक्रवार को 120 मरीज स्वस्थ हुए।
विज्ञापन

----
एल-2 अस्पतालों में जगह नहीं, एल-1 में अधिकांश बेड खाली
जौनपुर। कोरोना मरीजों के लिए जिले में फिलहाल दो एल-2 अस्पताल संचालित हैं। महिला अस्पताल के एमसीएच विंग में बने एल-2 में अधिकांश बेड भर चुके हैं। ट्रामा सेंटर हौज में भी शुक्रवार को 30 बेड फुल हो गए। प्रशासन अब नए विकल्प ढूंढने में लगा है। रेहटी सीएचसी में नया एल-2 बनाने की तैयारी है। दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय मटियारी में 225 बेड के एल-1 अस्पताल में सिर्फ छह मरीज रखे गए हैं। स्थिति को देखते हुए अब एल-2 में भर्ती मरीजों की स्थिति सुधरने पर उन्हें एल-1 में भेजा जा रहा है। इसे लेकर शुक्रवार को कई मरीजों के परिजनों ने ऐतराज भी जताया। आपात स्थिति के लिए अधिग्रहित अधिकांश निजी अस्पताल भी अभी चालू न होने से प्रशासन की चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
महिला की मौत, कोरोना के शक में सहमे लोग
मीरगंज। किशुनदासपुर गांव में एक महिला की मौत शुक्रवार को हो गई। उसे एक दिन पहले ही जौनपुर के निजी अस्पताल से छुट्टी दिलाकर परिजन घर लाए थे। महिला बुखार से पीड़ित थी। हालांकि कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उन्हें सांस लेने में लगातार दिक्कत हो रही थी। ऑक्सीजन लेबल भी कम था। परिजन उसे लेकर घर आए। तबीयत बिगड़ने पर हेल्प लाइन नंबरों पर मदद मांगी, लेकिन कहीं राहत मिलने से पहले ही मौत हो गई। मोहल्ले के लोग कोरोना के शक से सहमे हुए हैं। उधर, तिलोरा गांव में कोरोना से मृत व्यक्ति के परिवार में पत्नी समेत दस सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं। रैपिड रिस्पांस टीम ने सभी को एल-1 अस्पताल के लिए रेफर किया है।
----
बस 1424 लोगों को लगा कोरोना का टीका
जौनपुर। कोरोना वैक्सीन के अभाव के चलते शुक्रवार को भी जिले में टीकाकरण की रफ्तार सुस्त रही। कुल 84 केंद्रों पर महज 1424 लोगों को ही टीका लग सका। तमाम लोग केंद्रों पर इंतजार के बाद लौट गए। टीका लगवाने वाले 1424 लोगों में 689 लोग 45 वर्ष से अधिक उम्र के थे। इसमें से भी 389 लोग 45 से 60 वर्ष की उम्र के थे, जबकि 300 लोग 60 वर्ष से ऊपर के थे। इस दौरान 45 वर्ष से अधिक उम्र के 735 लोगों को टीके की दूसरी डोज लगी।

----
जमानत पर सुनवाई का समय बदला
जौनपुर। उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत न्यायालयों को क्रियाशील करने के मकसद से जनपद न्यायाधीश ने आवश्यक जमानत प्रार्थना पत्र, अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र और प्रकीर्ण प्रार्थना पत्रों की सुनवाई के लिए 12 न्यायाधीशों के सुनवाई के समय में परिवर्तन किया है। सीजेएम सुबह साढ़े दस से 11 बजे तक, एसीजेएम प्रथम 11 से 11.20 बजे तक, जिला जज सुबह 11.20 से 11.50 तक, विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट 11.51 बजे से 12.10 बजे तक, विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट इसके बाद 12.20 तक, विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर एक्ट साढ़े 12 बजे तक सुनवाई करेंगे। अन्य न्यायाधीशों के लिए भी रोस्टर बनाया गया है। प्रदेश सरकार के निर्देशों के तहत प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को समस्त न्यायालय बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed