{"_id":"6589c8c2a9805f9942012476","slug":"cooperative-societies-get-pharmaceutical-license-will-get-cheap-medicines-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-10053-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सहकारी समितियों को मिला औषधीय लाइसेंस, मिलेंगी सस्ती दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सहकारी समितियों को मिला औषधीय लाइसेंस, मिलेंगी सस्ती दवाएं
विज्ञापन
जौनपुर। जिले की चार साधन सहकारी समितियों पर जल्द ही प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए जेनेरिक दवाओं की बिक्री का लाइसेंस मिल गया है। इन समितियों से दवाओं की बिक्री शुरू होने पर करीब 40 हजार आबादी इसका सीधा लाभ उठा सकेगी। लोग यहां से जुकाम, बुखार, दर्द सहित अन्य बीमारियों के लिए सस्ती दवा खरीद कर सकेंगे।
जिले में 204 साधन सहकारी समितियां हैं। समितियों पर जन औषधि केंद्र के खुलने का सर्वाधिक लाभ सीधे तौर पर किसानों को मिलेगा। किसान समिति से खाद, बीज, कीटनाशक दवा के लिए पहुंचते हैं। वे अब इसके साथ ही स्वयं व परिवार के इलाज के लिए दवाइयां भी प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें दूर के अस्पताल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। सहकारिता विभाग इन दिनों साधन सहकारी समितियों को नया स्वरूप देने के प्रयास में जुटा है। खाद व बीज की बिक्री करने वाली समितियों की नई पहचान अब बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी पैक्स) के रूप में है। ऐसे में समितियों पर किसानों को खाद व बीज देने के साथ ही जनसेवा केंद्र व प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की सुविधा देने की मुहिम शुरू हो गई है। जल्द ही यहां सभी औपचारिकताएं पूरी कर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।
इन समितियों को मिला लाइसेंस
प्रथम चरण में चार समितियों पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला जाना है। इसके लिए केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार जौनपुर, बीपैक्स थाना गद्दी केराकत, पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र केराकत, पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र इमरानगंज शाहगंज को लाइसेंस प्राप्त हो गई है। विभाग की ओर से स्टोर कोड के लिए आवेदन भी कर दिया गया है। कोड मिलने पर दवाएं मिलना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
चार साधन सहकारी समितियों पर जन औषधि केंद्र खोले जाने के लिए लाइसेंस मिल गया है। स्टोर कोड के लिए आवेदन किया गया। कोड प्राप्त होने पर दवाओं का डिमांड की जाएगी। सस्ती दर पर दवाएं मिलने पर लोगों को सहूलियत होगी। -अमित पांडेय एआर को-ऑपरेटिव