{"_id":"65d63f668ec17f8f380a0c67","slug":"controversy-regarding-installation-of-idol-in-guru-ravidas-temple-jaunpur-news-c-20-1-vns1007-520805-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: गुरु रविदास मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: गुरु रविदास मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद
विज्ञापन
खेतासराय। खुटहन रोड स्थित गुरु रविदास मंदिर में मूर्ति की स्थापना को लेकर बुधवार को विवाद हो गया। मौके पर मूर्ति हटाने पहुंची पुलिस पर उत्तेजित लोगों ने पथराव कर दिया। हालात नियंत्रित करने को भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
पुलिस के मुताबिक नगर के खुटहन रोड पर सड़क के किनारे एक गुरु रविदास का अस्थाई मंदिर है। यहां हर वर्ष संत रविदास जयंती से पूर्व मूर्ति चित्र आदि रख कर पूजा होती थीं । बुधवार को यहां स्थाई मूर्ति रख कर सीमेंट से दलित बस्ती के लोग पक्का करना चाह रहे थे ।
शाम को पुलिस मूर्ति हटाने पहुंचे तो लोग उत्तेजित हो गए। पुलिस पर पथराव करने लगे । पहले पुलिस पीछे हटी बाद मे सर्किल के अन्य थानों की फोर्स पहुंची और लोगों को खदेड़ दिया । कुछ उपद्रव करने वालो को हिरासत मे भी लिया गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने कहा की सड़क किनारे सरकारी ज़मीन पर सीमेंट से मूर्ति रखकर स्थायी मंदिर बनाना चाह रहे थे । पुलिस ने मौके से लोगों को हटा दिया जिस पर लोग उत्तेजित हो गए थे । मौके पर शान्ति है। उपद्रवी तत्वों पर विधिक करवाई की जाएगी। संवाद