फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Controversy over fishing, youth shot dead

Jaunpur News: मछली मारने को लेकर विवाद, युवक को मारी गोली

Thu, 01 Jun 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Controversy over fishing, youth shot dead
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के चितरसारी गांव के पास सई नदी में मछली मारने को लेकर बुधवार सुबह 11 बजे दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल को परिवार के लोग के लोग बक्शा सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, कुछ युवक सई नदी में मछली मार रहे थे। इसी दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला बढ़ा तो मारपीट होने लगी। इसी बीच एक युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली पट्टीराव थाना बक्शा निवासी अखिलेश निषाद (26) के कमर के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी युवक फरार हो गया। अखिलेश के साथी आशीष ने परिजनों को सूचना दी और उसे घर ले गया। इसके बाद परिजन अखिलेश को सीएचसी बक्शा ले गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में घायल युवक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सिकरारा थाना क्षेत्र के लेदुआ गांव निवासी सौरभ, श्याम और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने भी मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed