{"_id":"58e7e4034f1c1b1a205b5445","slug":"contractor-supporters-pellet-in-the-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार समर्थकों-ग्रामीणों में पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार समर्थकों-ग्रामीणों में पथराव
jaunpur hindi news
Updated Sat, 08 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
चक्का जाम करती महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैद गोरारी में बीयर के ठेका पर ग्रामीणों द्वारा दुकान का शटर तोड़कर शराब बाहर फेंके जाने के बाद ठेकेदार समर्थकों और ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट पथराव हुआ। जिसमें 16 लोग घायल हो गए। लोगों का कहना है कि किसी ने फायरिंग भी की। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। ग्रामीण रास्ता जाम कर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने शाम सात बजे समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
खेतासराय क्षेत्र के सैद गोरारी गावं में आबादी के निकट ठण्डी बीयर का ठेका और उसके बगल में देशी शराब का ठेका खुलने के विरोध तो कई दिनों से चल रहा है।
गावं में से ठेके को हटाने की मांग को ले कर शुक्त्रस्वार को भी प्रदर्शन जारी था। इसी बीच महिलाओं ने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। कुछ लोगों ने शराब दुकान से निकाल कर सड़क पर फेंक दिया। दोनों पक्षों से जमकर लाठी डंडे और ईंट पथर चले और फायरिंग हुई। पथराव में ग्रामीण पक्ष के रहीमा 40, शाहिना 35, अलीमा 40, शहरोज़ जहां 35, साएका 36, सबिरा 42, शाहिदा 32, रुबीना 30, अंजुम आरा 34 और ठेकेदार पक्ष के पतिराम 53, मनीराम 48, धर्मेन्द्र 28, विशाल 24, सौरभ 22 निवासी डोभी नगर खेतासराय और सेल्समेन मुन्नू राम वृक्ष 35, प्रमानन्द 54 निवासी गोरारी घायल हो गए। घायलो को पीएचसी सोंधी लाया गया। सूचना पर शाहगंज खुटहन सरपतहा व सरायख्वाजा थाना व सीओ शाहगंज राम भुवन यादव मौके पर पहुंचे। आधे घण्टे की मशक्क़त के बाद जाम हटाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।