फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Contractor Akhilesh was killed in a land dispute

भूमि विवाद में हुई थी ठेकेदार अखिलेश की हत्या

Mon, 25 Oct 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Contractor Akhilesh was killed in a land dispute
बक्शा क्षेत्र के मई गांव के पास 15 अक्टूबर की सुबह गोली मारकर ठेकेदार अखिलेश यादव की हत्या भूमि विवाद में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियोें को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने दोपहर में पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दरियावगंज गांव निवासी अधिवक्ता लालता प्रसाद यादव और मृतक ठेकेदार अखिलेश यादव के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। मई चौराहे के पास सड़क से लगी जिस जमीन का विवाद चल रहा था। उसकी कीमत करीब 50 लाख से अधिक है। हाल ही में अखिलेश यादव मुकदमा जीत गए थे, लेकिन जमीन पर अधिवक्ता लालता प्रसाद यादव का कब्जा है। पुलिस का दावा है कि लालता प्रसाद यादव ने अखिलेश यादव को रास्ते से हटाने के लिए उनकी हत्या की साजिश रची। इसके लिए उन्होंने शूटरों को 6 लाख रुपये दिए थे। पुलिस ने दो आरोपियों अधिवक्ता लालता यादव निवासी मई, मनीष कुमार यादव निवासी बलुआ थाना बदलापुर को सोमवार की सुबह करीब पौने आठ बजे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

वहीं देवेंद्र कुमार यादव उर्फ बंदूके निवासी दरियावगंज को रविवार की शाम करीब सवा छ बजे बहद गांव, मई मोड़ से गिरफ्तार किया । उन्होंने बताया कि देवेंद्र कुमार ने शूटरों को अखिलेश यादव की पहचान कराई थी, जबकि लालता यादव ने शूटरों को पैसे दिए थे इस घटना में दूसरे शूटर समेत तीन अन्य लोग भी शामिल हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से एक तमंचा और एक अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। उनका कहना है कि इसी पिस्टल से अखिलेश यादव को गोली मारकर हत्या की गई थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में बक्शा थाने की पुलिस टीम के अलावा एसओजी और सर्विलांस टीम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed