फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Consumers in BSNL rent dispute, hundreds of phone dead

बीएसएनएल से किराए के विवाद में पिस रहे उपभोक्ता, सैकड़ों फोन डेड

Sun, 27 Dec 2020 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Consumers in BSNL rent dispute, hundreds of phone dead
जौनपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड और मकान मालिक के बीच किराए के विवाद में उपभोक्ता पिस रहे हैं। चार दिनों से नईगंज दूरभाष केंद्र से जुड़े सैकड़ों फोन डेड हैं। ब्रॉड बैंड सेवा बाधित है, लेकिन जिम्मेदारों को इसकी फिक्र नहीं। अधिकारी अपना नंबर बंद मौन साध चुके हैं। दरअसल लंबे समय से किराया न मिलने से भवन स्वामी ने एक्सचेंज पर ताला जड़ दिया है, जिससे मशीनें चालू नहीं हो पा रहीं।
विज्ञापन

नईगंज दूरभाष केंद्र से मछलीशहर पड़ाव, पूर्वी व पश्चिम सहकारी कॉलोनी, रुहट्टा, पॉलटेक्निक चौराहा, सिटी स्टेशन व आसपास के इलाके की फोन और ब्राडबैंड सेवाएं संचालित होती हैं। जिस भवन में एक्सचेंज स्थित है, उसका किराए का भुगतान काफी समय से नहीं हुआ है। मकान मालिक की ओर से लगातार भुगतान के लिए पत्र दिए जाते रहे, मगर जिम्मेदार सिर्फ आश्वासन ही देते रहे हैं। पूर्व में भी मकान मालिक ने ताला जड़ दिया था, तब जैसे-तैसे आश्वासन देकर ताला खोलवा दिया गया। इस बार गुरुवार से ही एक्सचेंज पर ताला बंद है। इससे मशीनें चालू नहीं हो पा रहीं। ब्रॉड बैंड सेवा ठप है। मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं कर रहा। इसके चलते उपभोक्ता परेशान हैं। हद तो यह है कि समस्या सुलझाने की बजाय टीडीएम, एसडीओ सहित सभी जिम्मेदार अपना नंबर बंद कर शांत बैठे हैं। अफसरों के इस रवैए के कारण एक्सचेंत से जुड़े एलआईसी, बैंक, निजी व सरकारी कार्यालयों के फोन व ब्रॉड बैंड बंद हैं। उपभोक्ता परेशान हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल रहा। इस बाबत जेटीओ मनोज नायक ने बताया कि समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। उनके स्तर से समाधान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed