फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Consumer Help Center opened in Naveen Sabzi Mandi

नवीन सब्जी मंडी में खुला उपभोक्ता सहायता केंद्र

Fri, 29 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Consumer Help Center opened in Naveen Sabzi Mandi
धर्मापुर। चौकिया स्थित नवीन मंडी स्थल पर राज्य कृषि उत्पादन मंडी में महंगाई से निबटने के लिए उपभोक्ता सहायता केंद्र की स्थापना की गई है। इस केंद्र से आम ग्राहकों को सस्ता प्याज और टमाटर की बिक्री सस्ते दर की जा रही है,जो टमाटर और प्याज सब्जी मंडी में थोक भाव से बिक रही है उसी भाव से फुटकर बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन

प्याज व टमाटर के बढ़ते हुए दामों को देखते हुए जिला मुख्यालय व मंडी परिषद मुख्यालय के आदेश के क्रम में मंडी समिति जौनपुर के चौकियां नवीन मंडी परिषद में उपभोक्ता सहायता केंद्र स्थापित किया गया है। शुक्रवार को मंडी में प्याज व टमाटर की खरीदारी करने के लिए ग्राहकों की लाइन लगी रही। मंडी समिति के इंस्पेक्टर ध्रुव चौधरी ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह उपभोक्ता सहायता केंद्र का काउंटर लगाया गया है। जिसमे प्याज जिसकी कीमत बाजार में 30 से 32 रुपये प्रति किलो दुकानदार बेच रहे हैं। वह हमारे इस काउंटर पर 27 रुपये दिया जा रहा है। इसी प्रकार टमाटर की बिक्री बाजार में 45 से 50 रुपये किलो दुकानदार दे रहे हैं। उसी टमाटर की बिक्री उपभोक्ता सहायता केंद्र पर 40 रुपये प्रति किलो है। उन्होंने बताया कि इस उपभोक्ता सहायता केंद्र काउंटर का समय सुबह 6 बजे से 11 बजे तक रखा गया है। शुक्रवार को लगभग एक कुंटल प्याज व 75 किलो टमाटर की बिक्री हुई। वही प्रतिदिन के ग्राहक लाल चंद, श्याम धर, अनिल साहू, आनंद तिवारी, दीपक राय, प्रवीण पंडा, रमेश, कृष्णा राय, अंजनी मिश्र, चन्द्रशेखर निषाद व कृष्ण कांत ने मंडी समिति द्वारा ऐसे काउंटर बनाए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed