फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Construction was being done without a map

Jaunpur News: बिना नक्शा के करा रहे थे निर्माण, प्रशासन ने गिराया

Sun, 18 Jun 2023 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Construction was being done without a map
नगर में बिना नक्शा के निर्माण करा रहे भवन के ऊपरी हिस्से को गिरा दिया गया। यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई। इससे बिना नक्शा के निर्माण करा रहे लोगों में हड़कंप है। साथ ही जर्जर मकान में रह रहे लोगों को आवास खाली करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

सद्भावना पुल के समीप संरक्षित क्षेत्र में रामअवध निषाद की तरफ से भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसका नक्शा विनियमित क्षेत्र से नहीं पास था। सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने पहुंचकर निर्माण को जेसीबी से गिरा दिया। इसके अलावा उन्होंने जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के बाहर जर्जर मकान में रहने वाले लोगों को निर्देश दिया कि मकान को तीन दिन के अंदर खाली कर दें अन्यथा कोई अनहोनी होगी तो उसके जिम्मेदार रहने वाले स्वयं होंगे। इस दौरान जर्जर मकान को गिराने को लेकर चेतावनी दी। सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने कहा कि अगर किसी भी जर्जर मकान में स्वामित्व का विवाद भी चल रहा है और आसपास के लोगों द्वारा शिकायती पत्र दे दिया गया कि जर्जर मकान से उनको खतरा है तो आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए गिरवा दिया जाएगा। साथ ही अधिक संख्या में लोग नक्शा बनाने के बाद ही निर्माण कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed