फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Constable seen buying liquor in uniform, controversy over not paying for tasting

Jaunpur News: वर्दी में शराब खरीदता दिखा सिपाही चखने के पैसे न देने पर विवाद

Sat, 04 Jan 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Constable seen buying liquor in uniform, controversy over not paying for tasting
केराकत सर्किल के जलालपुर थाने के पुलिसकर्मी इन दिनों अपने विवादित कारनामों को लेकर चर्चा में हैं।
विज्ञापन

हाल ही में दो सिपाहियों को अनुशासनहीनता के आरोप में लाइन हाजिर किया गया था। अब एक सिपाही के वर्दी में ठेके से शराब खरीदने का मामला सामने आया है। इसके बाद चखने के पैसे को लेकर हंगामा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जलालपुर थानाक्षेत्र के त्रिलोचन बाजार स्थित ठेके पर सिपाही ने शराब की दुकान पर पहुंचकर शराब खरीदी और वहीं चखने का ऑर्डर भी दिया। जब दुकानदार ने चखने का पैसा मांगा, तो सिपाही ने इसे देने से इन्कार कर दिया। इस पर दुकानदार और सिपाही के बीच बहस शुरू हो गई।

यह नजारा सीसीटीवी कैमरे और वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। दुकानदार ने कहा कि जब मैंने पैसे की मांग की तो सिपाही ने धमकाने का प्रयास किया। क्षेत्राधिकारी अजीत रजक ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed