फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Constable demanded bribe to resolve land dispute, video goes viral

Jaunpur News: भूमि विवाद खत्म कराने के लिए सिपाही ने मांगी रिश्वत, वीडियो वायरल

Thu, 10 Jul 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Constable demanded bribe to resolve land dispute, video goes viral
केराकत। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत उदयचंदपुर गांव में एक महिला से भूमि विवाद निबटाने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि थानागद्दी चौकी पर तैनात सिपाही ने 50 हजार रुपये की मांग की। महिला का ऑडियो और आरोप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उदयचंदपुर गांव निवासी पीड़ित महिला रजिया ने बताया कि मेरे पिता मुहम्मद इस्लाम का गांव में पड़ोसी से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में उसने पुलिस से सहायता मांगी थी। आरोप है कि सिपाही ने विवाद सुलझाने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की। महिला ने जल्द समाधान की उम्मीद में पहले एडवांस के रूप में 8 हजार नकद और 2 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया। कई दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। निराश महिला ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। मामले का ऑडियो और महिला के आरोप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार रजक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यदि सिपाही दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed