फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Conspired to grab property, got married by cheating

Jaunpur News: संपत्ति हड़पने की रची साजिश, धोखे में रखकर करा दी शादी

Sat, 15 Apr 2023 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Conspired to grab property, got married by cheating
। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विधवा की संपत्ति हड़पने के लिए उसी गांव के कुछ लोगों ने साजिश के तहत उसकी शादी दूसरे समुदाय के दिव्यांग व्यक्ति से करा दी। आरोपी ने शादी की बात कहते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने इस मामले में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दिव्यांग आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि उसके पति की मौत करीब चार-पांच माह पहले हो गई थी। उसका सात साल का एक बच्चा भी है। पति की मौत के बाद पीड़िता अपने भाई के साथ ननिहाल में रहने लगी। इसी बीच कुछ लोग साजिश के तहत उसके घर आने-जाने लगे। दूसरे समुदाय के दिव्यांग व्यक्ति से शादी का दबाव बनाया गया। ऐसा न करने पर धमकी भी दी गई। बाद में जबरन दिव्यांग युवक ने शादी करा दी गई। इसकी जानकारी जब परिवार के लोगों को हुई तो वे किसी तरह से उसके चंगुल से छुड़ाए। पीड़िता के अनुसार यह सबकुछ संपत्ति हड़पने के लिए आरोपियों ने किया। पुलिस ने इस मामले में दिव्यांग आरोपी फरियाद हुसैन सहित कुल चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अपराध निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला ने आरोपी फरियाद को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed