फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Consolidation will be done by running a campaign

अभियान चलाकर की जाएगी चकबंदी

Fri, 30 Sep 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Consolidation will be done by running a campaign
जौनपुर। जिन गांवों की चकबंदी 50 साल से लंबित है ऐसे दस गांवों की चकबंदी जल्दी ही की जाएगी। चकबंदी प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए अभियान भी चलाया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा अच्छे लेखपाल और कानूनगो की टीम लगाकर इन गांवों में चकबंदी कार्य को पूरा कराया जाए। शाहगंज के सीओ चकबंदी को निर्देश दिया गया कि एक महीने के भीतर ग्राम सुरिस एवं पिलकिछा में चकबंदी कार्य पूर्ण कराएं। सभी चकबंदी अधिकारी गांव में ही कैंप करें। आदेश के बाद भी ज्वाइन नहीं करने पर मड़ियाहूं के कारो गांव के लेखपाल को निलंबित करने को कहा। तहसील बदलापुर के ढेमा गांव, मछलीशहर के पौहा, केराकत के उदयचंदपुर, सदर के सलेड़ी गांव, जमैंथा, बेलछा गांव की समीक्षा की गई। वादों का निस्तारण शत-प्रतिशत कराने को कहा। कहा कि चकबंदी अधिकारी प्रतिदिन सुनवाई करें, पुराने मुकदमे किसी भी दशा में लंबित न रहें। डीडीसी चकबंदी ने बताया कि 26 सितंबर से एक अक्तूबर तक वरासत के प्रकरण को निस्तारण के लिए अभियान चलाया गया है। जिसमें 300 वरासत के प्रकरण निस्तारित किए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, एसओसी शीतलेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed