फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Consent to reopen windows, doors uprooted from medical college

मेडिकल कालेज से उखाड़े गए खिड़की, दरवाजे फिर लगाने पर बनी सहमति

Wed, 17 Jun 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Consent to reopen windows, doors uprooted from medical college
करंजाकला। सिद्दीकपुर में निर्माणाधीन उमानाथ सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीड़ी बिल्डिंग से मंगलवार को उखाड़े गए एलमुनियम के खिड़की फिर उसी जगह लगाने का काम शुरू कर दिया गया। मंगलवार को डीएम के निर्देश पर सीडीओ अनुपम शुक्ला के साथ हुई निर्माण एजेंसियों की बैठक में काम को आगे बढ़ाने की सहमति बन गई।
विज्ञापन

लंबे समय से बकाया भुगतान न होने से खफा एजेंसी ने मंगलवार को यहां लगे खिड़की दरवाजे उखाड़ने का काम शुरू कर दिया था। इसकी जानकारी डीएम को हुई तो उन्होंने तत्काल निर्माण एजेंसियों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान कराने का निर्देश सीडीओ को दिया। मेड़िकल कालेज की ओपीडी अगले महीने जुलाई से शुरू करने का लक्ष्य है। डेढ़ वर्ष पूर्व लखनऊ की फ्यूचर फर्नीचर कंपनी की ओर से एलमुनियम के दरवाजे और खिड़कियां लगाने का काम शुरू किया गया था। कंपनी के सप्लायर आशीष गुप्ता को 40 लाख का भुगतान नहीं किया गया। भुगतान न होने से परेशान आशीष गुप्ता ने अपने कर्मचारियों के के साथ मंगलवार को मेडिकल कालेज के ओपीडी भवन में लगे खिड़की दरवाजे उखड़वाने लगे। बुधवार को राजकीय निर्माण निगम के जेई राजेश जयसवाल, टाटा एजेंसी के एचआर रितेश कुमार व वेद प्रकाश, अग्नि कांट्रेक्टर के तनवीर हुसैन व फ्यूचर फर्नीचर के आशीष गुप्ता के साथ सीडीओ ने अपने कार्यालय में बैठक की। दोनों पक्षों की बातें सुनी और उन्होंने शीघ्र बकाया भुगतान कराने का आश्वासन दिया। जिसपर उखाड़े गये दरवाजे फिर से लगाने की सहमति बन गई। बुधवार की देर शाम ओपीडी भवन में दरवाजे खिडकियों को उसी स्थान पर लगाने का काम शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed