{"_id":"67365c99cd2ff86ef50fc406","slug":"connections-of-32-defaulters-disconnected-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-125057-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 32 बकायेदारों के काटे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 32 बकायेदारों के काटे कनेक्शन
विज्ञापन
जौनपुर। जलालपुर बाजार में बुधवार देर शाम तक अधिशासी अभियंता दिव्य रंजन के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन कर अभियान चलाया गया। इसमें 238 उपभोक्ताओं के बिजली के बिल चेक किए गए।इसमें से 32 का बकाया होने पर बिजली कनेक्शन काट दिया गया। इस दौरान साढ़े चार लाख के राजस्व की वसूली की गई।
14 उपभोक्ताओं के संयोजन को घरेलू विधा से वाणिज्यिक विधा में परिवर्तित किया गया। तथा 12 किलो वाट भार वृद्धि की गई। 12 खराब मीटरों को बदलने की कार्यवाही की गई। अभियान में उपखंड अधिकारी जलालपुर राहुल कुमार, केराकत सजीव कुमार भाष्कर, मुफ्तीगंज संजीव कुमार राम, अवर अभियंता जलालपुर कृपा शंकर पटेल शामिल रहे।
अधिशासी अभियंता प्रथम दिव्यरंजन ने बताया है कि अभियान 20 नवंबर तक चलेगा उपभोक्ता समय पर बिजली बिल जमा कर दें।