फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congressmen accused the government in the Save Constitution meeting

Jaunpur News: संविधान बचाओ सभा में कांग्रेसियों ने सरकार पर लगाए आरोप

Sun, 15 Jun 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Congressmen accused the government in the Save Constitution meeting
खुटहन। मोदी सरकार संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। जनता से चुनी गई सरकार पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बन गई है। सरकार का जनता से कोई सरोकार नहीं है। उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. प्रमोद सिंह ने क्षेत्र के जय बजरंग शिक्षण संस्थान भिवरहां कला में कांग्रेस की ओर आयोजित संविधान बचाओ सभा में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार भारतीय संविधान की जगह संघ के विधान से चल रही है। भाजपा सरकार अपने राजनैतिक विरोधियों को दबाने के लिए ईडी, सीबीआई, इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर लोकतंत्र का चीरहरण कर रही है। देश का युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। सरकार की विफल नीतियों से महंगाई से मध्यमवर्ग, किसान और मजदूरों की स्थिति दयनीय है। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा कि यह सरकार किसानों की विरोधी है। नरेंद्र मोदी अपने पूंजीपति मित्रों को खुश करने के लिए किसान विरोधी कानून पारित किए। विरोध करने पर किसानों को लाठियों से पीटा जाता है। उत्तर प्रदेश में आपराध बढ़ गया है। महिलाओं की आबरू सुरक्षित नहीं है, हत्याएं आम बात हो गई है। देश की जनता भाजपा के कुशासन से ऊब चुकी है। सभा को युवा नेता विपिन शर्मा, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष रत्नेश यादव, परवेज अहमद, शार्दूल सिंह, शेर बहादुर सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर त्रिलोकनाथ शर्मा , भोला उपाध्याय, अरविंद तिवारी, लालचंद तिवारी, जयप्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे। संचालन विनोद त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed