फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congress workers held a march in protest against Rahul Gandhi being taken into police custody

Jaunpur News: राहुल गांधी को पुलिस हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला मार्च

Fri, 09 Oct 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Congress workers held a march in protest against Rahul Gandhi being taken into police custody
पैदल मार्च करते हुए प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेता। पार्टी - फोटो : 1
जौनपुर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को जंतर-मंतर से पुलिस हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को विरोध मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा से कलक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिले में निर्वाचन कार्यालय का घेराव किया। मार्च अंबेडकर तिराहे से होते हुए निर्वाचन कार्यालय पहुंचा। यहां कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने भाजपा के इशारे पर करोड़ों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटकर लोकतंत्र और संविधान की हत्या की है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने आरोप लगाया कि वोट चोरी के दम पर बनी भाजपा सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लेकर केंद्र सरकार ने ज्ञानेश कुमार को संरक्षण देने का काम किया है। विरोध मार्च का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया। इस दौरान इंटक के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. परमेंदर सिंह, डॉ. आरसी पांडेय, अनिल दूबे आजाद, राकेश सिंह, विनय तिवारी, गौरव सिंह शनी, वरुणा शंकर चतुर्वेदी, शिव मिश्रा, नसीम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article