{"_id":"636e991fc1965e74b278f8f1","slug":"congress-will-fight-civic-elections-with-full-force-brijlal-khabri-jaunpur-news-vns6831784138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस पूरी दमदारी से लड़ेगी निकाय चुनाव: बृजलाल खाबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस पूरी दमदारी से लड़ेगी निकाय चुनाव: बृजलाल खाबरी
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : JAUNPUR
मुंगराबादशाहपुर। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने तरहठी मोड़ पर शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव की तैयारियों एवं संगठन की गतिविधियों का जायजा लिया। कहा कि नगर निकाय चुनाव नजदीक है। निकाय चुनाव में कांग्रेस जाति धर्म के बंधन को तोड़ते हुए सभी को साथ लेकर पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी। कहा कि राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का असर जनता में दिखने लगा है। आने वाला समय कांग्रेस का है।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में डेंगू का कहर व्याप्त है। भाजपा सरकार आंखें बंद किए बैठी है। सरकार के पास न तो डेंगू जैसी महामारी से निपटने के लिए व्यवस्था है और न बजट। डॉ. प्रमोद सिंह ने कहा कि आज देश में नफरत एवं विघटन की राजनीति की जा रही है। एक तरफ जनता जहां महंगाई एवं बेरोजगारी का दंश झेल रही हैं वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने पूंजीपति मित्रों का करोड़ों का कर्ज माफ कर रही है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मूल उद्देश्य को लोगों में घर-घर पहुंचाने तथा एकजुट होकर युद्ध स्तर पर चुनाव की तैयारियों में लगने की आवश्यकता है। इस मौके पर शेर बहादुर सिंह, हाजी सहजादे, राकेश मिश्रा, मंगला, पंकज सोनकर, हृदय नारायण मुन्ना, नागेंद्र गुप्ता, जीशान अंसारी, ललित चौरसिया, आनंद सिंह, मनोज गौतम, राहुल यादव, अभिषेक, आशु उपाध्याय, संत लाल पटेल, नीरज सरोज, कृपा शंकर पटेल, अशोक पटेल आदि लोग रहे।