फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congress took out a procession to protest against inflation

कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

Fri, 01 Apr 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Congress took out a procession to protest against inflation
जौनपुर। बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष फैसन हसन तबरेज के नेतृत्व में जुलूस निकालकर जोगियापुर चौराहे पर प्रदर्शन कर विरोध किया। इस दौरान स्कूटी की सीट उठाकर और गैस सिलेंडर को माला पहनाकर विरोध जताया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार जनता के साथ धोखा, विश्वासघात और छल किया है। 137 दिनों तक पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर, नैचुरल गैस (पीएनजी) और सीएनजी के दाम स्थिर रखा। चुनाव बीतने के बाद बजट बिगाड़ दिया है। पेट्रोल और डीजल के दामों में रोज होती बढ़ोत्तरी और गैस सिलेंडर, पीएनजी एवं सीएनजी के दामों ने साबित कर दिया है कि मोदी सरकार नागरिकों को लूटो , अपना खजाना भरो की नीति पर काम कर रही है। एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी कर दी। पिछले पांच दिनों में यह चौथी बार बढ़ोत्तरी की गई है। इसके बाद, पेट्रोल और डीजल के दाम 3.20 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए हैं। पिछले आठ सालों में भाजपा सरकार ने एक्साईज ड्यूटी पेट्रोल पर 18.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 18.34 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिया। डीजल और पेट्रोल पर एक्साईज ड्यूटी में क्रमश: 531 प्रतिशत और 203 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। जब कांग्रेस की यूपीए सरकार सत्ता में थी, तब कच्चे तेल की कीमत 108 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल था। उसके बावजूद, उस समय पेट्रोल व डीजल 71.41 और 55.49 रुपए प्रति लीटर था। जो आज दिल्ली में 98.61 और 89.87 रुपए प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है। मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साईज ड्यूटी बढ़ाकर आठ सालों में मुनाफा कमाया है। दो साल पहले लॉकडाउन के बाद से पेट्रोल और डीजल पर कीमतों में बार- बार बढ़ोत्तरी और उत्पाद शुल्क से जबरन वसूली और मुनाफाखोरी सभी प्रकार के शोषण की सीमा को पार कर गई है। पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (पीपीएसी) के आधिकारिक आंकड़ों से मोदी सरकार की यह लूट एवं लोगों को दी जाने वाली सब्सिडी का खत्म किया जाना साबित होता है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र निषाद, जिला महासचिव हीरालाल पाल, नीरज राय, अजय कुमार सोनकर, निलेश सिंह, विवेक सिंह, प्रमोद सोनी, सब्बल, जयशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed