फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congress protests against hike in gas prices

Jaunpur News: गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Fri, 03 Mar 2023 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Congress protests against hike in gas prices
जौनपुर। गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपकर बढ़े हुए दाम को वापस लिए जाने की मांग की। कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता रसोई गैस सिलिंडर का दाम बढ़ाने के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचे। कहा कि भाजपा सरकार ने रसोई गैस के दामों में एक बार 50 रुपये की वृद्धि की है। इससे महंगाई बढ़ेगी। लोगों पर महंगाई का भार बढ़ेगा। गैस के दामों में की गई वृद्धि का हम सख्त विरोध करते हैं।
विज्ञापन

विशाल सिंह हुकुम ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा 15 लाख रुपये हर खाते में दिए जाने के जुमले के साथ-साथ साल में दो त्योहारों पर मुफ्त सिलिंडर देने की घोषणा भी जुमला ही साबित हुआ। भाजपा सरकार की मंशा जनता को राहत देने की नहीं, बल्कि अपने उद्योगपति साथियों को मजबूत करने की है।
विज्ञापन

इस अवसर पर देवराज पांडेय, राजेश गौतम, मंगला गुरू, अनिल दुबे, सत्यवीर सिंह, मुफ़्ती मेहंदी, राकेश मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, राकेश सिंह, नीरज राय, राजकुमार निषाद, प्रवीण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed