फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congress demonstrated against inflation by taking out a procession

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

Mon, 09 Aug 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Congress demonstrated against inflation by taking out a procession
भाजपा गद्दी छोड़ो कार्यक्रम के तहत सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में जगह-जगह जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। शहर में कांग्रेसियों और पुलिस के बीच कई स्थानों पर तीखी नोकझोंक भी हुई। साथ ही कोतवाली के पास 50 से अधिक नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिन्हें शाम को छोड़ दिया।
विज्ञापन

सब्जी मंडी स्थित पार्टी कार्यालय से दोपहर दो बजे शहर कांग्रेस अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम के नेतृत्व में कार्यकर्ता का हुजूम सड़क पर उतरा। पुलिस ने कार्यालय के सामने ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया। लेकिन, वह नोंकझोक करते हुए कोतवाली पहुंचे। यहां पुलिस ने करीब 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। हालांकि शाम होते-होते सभी को छोड़ दिया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के सदर विधानसभा प्रभारी नीरज राय, तिलकधारी निषाद, प्रमोद मिश्रा, पंकज सोनकर, राजकुमार गुप्ता, तौक़ीर खान, संदीप सोनकर, शशांक राय आदि उपस्थित रहे। बदलापुर: भाजपा गद्दी छोड़ो कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष कमला तिवारी, राम चन्द्र मिश्रा ,सत्य वीर सिंह के नेतृत्व में डाक बंगला से इंद्रा चौक तक जुलूस निकाला। इस दौरान गौरव सिंह, धनंजय तिवारी दिनेश चंद्र मिश्र , सुमित उपाध्याय ,शिवनारायण सिंह, आदि मौजूद थे। शाहगंज: कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा के नेतृत्व में नगर के एराकियाना चौराहे से जेसीज चौक तक जुलूस निकला। पार्टी के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि मोदी सरकार में देश की स्वतंत्रता और लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है। इस मौके पर जिला सचिव हाशिम अली, संतोष मिश्रा, विजय वर्मा, विश्राम राम, हौशिला उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव आजम जैदी तथा शैलेश नाग ने आभार ज्ञापित किया। बक्शा: मल्हनी विधानसभा के बक्शा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. प्रभात विक्रम सिंह के नेतृत्व में नौपेड़वा में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के विरोध में पदयात्रा निकाल नारेबाजी की। लेदुका बाजार में उत्तर प्रदेश विचार विभाग के महासचिव जयशंकर दूबे के नेतृत्व में महंगाई पर विरोध जताया गया। इस दौरान प्रभारी सुरेंद्रवीर विक्रम सिंह बाबा, देवराज पांडेय, मंगला मिश्र, डॉ. राकेश उपाध्याय, राजीव निषाद आदि मौजूद रहे। सुजानगंज: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने मधुपुर से दो किलोमीटर तक जुलूस निकाला। मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी के जिला प्रभारी मुकुंद तिवारी रहे। इस दौरान बालकृष्ण शुक्ल ,जय प्रकाश तिवारी ,महमूद अंसारी ,आरिफ़ सलमानी, जब्बार सलमानी आदि मौजूद रहे। संचालन डॉक्टर प्रमोद के सिंह और विद्यापति द्विवेदी ने आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed