{"_id":"5ba3eb7b867a557ed33fc976","slug":"congress-blasts-pm-modi-s-effigy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने फूंका पीएम मोदी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने फूंका पीएम मोदी का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। कथित राफेल घोटाले के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पार्टी के जिला कार्यालय से पीएम मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया। अंबेडकर तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुतला दहन किया। यहां पुतला दहन को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी नोंकझोंक हुई। पुलिस युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बिहार के औरंगाबाद से विधायक आनंद शंकर सिंह समेत जौनपुर, गाजीपुर, बलिया के कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें देर शाम को निजी मुचलके पर थाने से ही रिहा कर दिया गया। राफेल विमान घोटाले के खिलाफ गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर युवा कांग्रेस की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया था। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार के औरंगाबाद के विधायक आनंद शंकर सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे।
गाजीपुर, बलिया, वाराणसी से भी कार्यकर्ता सभा में पहुंचे थे। जिले के सभी विधानसभा से संगठन के लोगों को बुलाया गया था। सभा के बाद जिला कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ जुलूस निकाला। नारे लगाते हुए कार्यकर्ता अंबेडकर तिराहे पर पहुंचकर पुतले को आग लगा दिया। सूचना पर पहुंची लाइनबाजार थाने की पुलिस से कार्यकर्ताओं से झड़प हुई। पुलिस ने आनंद शंकर सिंह, नीरज त्रिपाठी, सत्यवीर सिंह, जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह समेत पार्टी के 13 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सात कार्यकर्ताओं को लाइनबाजार थाने में जबकि छह लोगों को जफराबाद थाने में रखा गया। देर शाम को सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। इस मौके पर गौरव सिंह सनी, बब्लू गुप्ता, नीरज खरवार, श्रीनिवास दुबे, दीपक साहू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।