फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Confusing the son of a bullion businessman, he blew jewelery worth one and a half lakhs

सराफा व्यापारी के पुत्र को बातों में उलझा कर उड़ाए डेढ़ लाख के आभूषण

Thu, 22 Apr 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Confusing the son of a bullion businessman, he blew jewelery worth one and a half lakhs
मुंगराबादशाहपुर। नगर के साहबगंज मोहल्ले में बृहस्पतिवार की देर शाम उचक्कों ने सराफ को झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये के आभूषण उड़ा दिए। उचक्कों की यह करतूत सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई है। देर शाम तक पुलिस इससे अनभिज्ञ बनी रही। साहबगंज मोहल्ला निवासी कमलेश सोनी की अपने मकान में ही दुकान भी है। बृहस्पतिवार की शाम वह किसी काम से गए थे। दुकान पर पुत्र सचिन सोनी बैठा था। इसी दौरान 25-30 वर्ष की उम्र के दो उचक्के पहुंचे। जेवरात खरीदने के लिए बातों में सचिन को उलझा दिया। इसी दौरान मौका पाकर दोनों ने सोने की अंगुठी, झुमका समेत 35 ग्राम के आभूषण उड़ा दिए। वापस लौटकर दुकानदार ने मिलान किया तो सामान गायब देख सन्न रह गया। सीसीटीवी फुटेज में घटना की पुष्टि हुई। काफी देर तक उचक्कों की तलाश की गई, लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं हो पाई। इस संबंध में एसओ ने घटना से अनभिज्ञता जताई। कहा कि तहरीर मिलने पर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed