फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Conception of pregnant women under nutrition month

पोषण माह के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई

Wed, 29 Sep 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Conception of pregnant women under nutrition month
जौनपुर। पोषण माह के तहत जिले भर में बुधवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को जागरूक किया गया। बदलापुर क्षेत्र के उमा बैजंती पब्लिक स्कूल शाहपुर के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा खुटहन में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई। उमा बैजंती पब्लिक स्कूल शाहपुर से निकली रैली गांव की यादव, विश्वकर्मा, क्षत्रिय बस्ती होते हुए अनुसूचित जाति की बस्ती में पहुंची। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पोषण के बारे में बताया। अनुसूचित जाति बस्ती में हुई गोष्ठी में प्रिंसिपल सर्वेश कुमार पांडेय ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सुपोषण आवश्यक है। खासकर गर्भवती माताएं अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दें। यदि गर्भवती महिलाएं संतुलित आहार का सेवन करेंगी तो उनसे जन्म लेने वाला बच्चा भी स्वस्थ होगा। इस दौरान आठ गर्भवती महिलाओं में पौष्टिक आहार वितरित किया गया। इस दौरान प्रमोद चतुर्वेदी, मीना शुक्ला, अंशुमान सिंह, आर्यन निगम, आदर्श सिंह, मांडवी दूबे, अनन्या सिंह, अदिति शुक्ला, नेहा चतुर्वेदी, अमित सोनी रहे। खुटहन ब्लाक परिसर में पोषण माह अभियान के तहत राष्ट्रीय पोषण माह आयोजित किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी की गई। मुख्य अतिथि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह ने छह माह के बच्चे को खीर खिलाकर अन्नपाशन कराया। वहीं गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री की पोटली दी गई। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख बृजेश कुमार यादव ने गांव पंचायत स्तर पर पोषण की गतिविधियों को शामिल करने की बात कही। बाल विकास अधिकारी अनीता देवी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर शाला पूर्व, शिक्षा बचपन दिवस अन्नपाशन, बच्चों का वजन कराने पर जोर दिया। संचालन एडीओ आईएसबी दिनेश सिंह ने किया। सुपरवाइजर रमावती देवी ने आभार व्यक्त किया। मौके पर बीडीओ अनुराग राय, एडीओ पंचायत हौसिला प्रसाद सिंह पशु चिकित्साधिकारी डॉ. चन्द्रभान व ब्लाक मिशन के प्रबंधक ऋषि मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed