फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Computers and equipment at the ticket counter were damaged by rainwater

Jaunpur News: बारिश के पानी से फुंक गए टिकट काउंटर के कंप्यूटर और उपकरण

Thu, 24 Jul 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Computers and equipment at the ticket counter were damaged by rainwater
शाहगंज। रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार की दोपहर तेज बारिश ने रेलवे प्रशासन की अस्थाई व्यवस्था की पोल खोल दी। नवनिर्मित भवन में बनाए गए अस्थाई टिकट विंडो पर छत से बारिश का पानी आरक्षण व चालू टिकट काउंटर के उपकरणों पर गिरा। इससे सारा सिस्टम जलकर ध्वस्त हो गया। करीब पौने दो घंटे तक टिकट वितरण का काम ठप रहा। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं रेलवे को लाखों रुपये के राजस्व की चपत भी लगी। रेलवे रिजर्वेशन टिकट सुपरवाइजर परमेश्वर यादव ने बताया कि तेज बारिश के कारण छत पर पानी का भराव हो गया था। पानी रिसकर सीधा काउंटर में रखे कंप्यूटर सिस्टम और अन्य उपकरणों पर गिरा। इससे सिस्टम फेल हो गया। रेलवे कर्मचारियों के अथक प्रयास के बाद चालू टिकट का एक काउंटर किसी प्रकार शुरू किया गया, ताकि यात्रियों को तत्काल टिकट मुहैया कराया जा सके। हालांकि आरक्षण विंडो अब भी बंद है। अधिकारियों के अनुसार, इस तकनीकी गड़बड़ी की वजह से रेलवे को एक शिफ्ट में ही लगभग एक लाख रुपये से अधिक का राजस्व नुकसान हुआ है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि अस्थाई टिकट विंडो की छत से पानी रिसाव के कारण चालू टिकट और आरक्षण दोनों का सिस्टम ध्वस्त हो गया। कर्मचारियों ने प्रयास करके चालू टिकट का एक काउंटर शुरू किया, जिससे कुछ राहत मिली है। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घटना के चलते दो घंटे तक टिकट वितरण का कार्य बाधित रहा। हालात संभालने के लिए फिलहाल एक काउंटर शुरू किया गया है और बाकी सिस्टम की मरम्मत का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed