फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Complaint of drowned investment in real estate and shares started online

Jaunpur News: ऑनलाइन शुरू हुई रियल इस्टेट व शेयर में डूबे निवेश की शिकायत

Thu, 08 Jun 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Complaint of drowned investment in real estate and shares started online
जौनपुर। अपने पसीने की कमाई को फाइनेंस कंपनी के शेयर व फ्लैट में निवेश करने वालों के डूबे हुए पैसों की शिकायत अब ऑनलाइन की जा रही है। जमाकर्ता हित संरक्षण ऑनलाइन शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज की जा रही है। अभी तक ऑफलाइन शिकायत की बात की जाए तो एक लाख 47 हजार 851 आवेदन प्राप्त हुए है। वहीं ऑनलाइन 889 आवेदन आए हैं।फाइनेंस कंपनियों व बिल्डरों ने सबसे ज्यादा नुकसान उपभोक्ताओं को किया है। जनपद जौनपुर में काफी संख्या में ऐसे लोग है जो इनके शिकार हुए हैं। इसके लिए जिले में मार्च से ही ऑफलाइन शिकायत ली जाती थी। इसके सापेक्ष जिला मुख्यालय पर काफी भीड़ देखने को मिली तो तहसीलों में भी जमा करने के लिए व्यवस्था की गई, जिससे कुछ हद तक भीड़ कम हुई। कर्मचारियों की कमी को देखते हुए शासन स्तर से पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन करने का निर्देश दे दिया है। इससे उपभोक्ताओं को भीड़ में लंबी लाइन न लगानी पड़े और सहूलियत मिल सके। अब उपभोक्ता साइबर कैफे व घर बैठे ही शिकायत कर रहे हैं। ऑफलाइन व ऑनलाइन आ रही शिकायतों की जिले स्तर पर एडीएम एवं वित्त राजस्व जांच कराएंगे और सही साबित होने पर फाइनेंस कंपनियों व बिल्डरों से वसूली कराई जाएगी। इसमें उनकी संपत्ति कुर्क किया जाना भी शामिल है।
विज्ञापन

...................................................
ऑफलाइन प्राप्त तहसीलवार शिकायत
तहसील-शिकायतों की संख्या
सदर-24 हजार 114
मड़ियाहूं-21 हजार 861
मछलीशहर-29 हजार 186
बदलापुर-29 हजार 23
शाहगंज-19 हजार 656
केराकत-24 हजार 11
.................
वर्जन ...
अभी तक फाइनेंस कंपनियों में डूबे रुपये, शेयर व रियल इस्टेट में डूबे रुपये की शिकायत को ऑफलाइन किया जाता था। इस दौरान तहसीलों में लंबी लाइन लगती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसको लेकर ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत ली जा रही है, जिससे लोगों को सहूलियत मिल सकेगी। - राम अक्षयबर चौहान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed