फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Complained to the Vice-Chancellor about irregularities in PhD seat allocation.

Jaunpur News: पीएचडी सीट आवंटन में धांधली की कुलपति से शिकायत की

Tue, 09 Jun 2026 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Complained to the Vice-Chancellor about irregularities in PhD seat allocation.
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पीयूसीआरईटी-2024 के अंतर्गत पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया को लेकर एक अभ्यर्थी ने मेरिट बनाने में धांधली करने का आरोप लगाया है। अभ्यर्थी ने कुलपति से मामले की शिकायत कर प्रवेश प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की है। बदलापुर तहसील के भोगीपुर निवासी अजय कुमार मौर्य ने कुलपति को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय से पीयू सीआरईटी-2024 प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद विभागीय डीआरसी तथा आरडीसी की प्रक्रिया भी पूरी की।
विज्ञापन

उनका कहना है कि आरडीसी के बाद चयनित अभ्यर्थियों को चयन पत्र जारी किए गए, लेकिन उन्हें चयन पत्र प्राप्त नहीं हुआ। अभ्यर्थी के अनुसार, उन्हें मौखिक रूप से बताया गया कि उनका चयन नहीं हो सका। अजय का दावा है कि मेरिट सूची में उनका स्थान ओबीसी वर्ग में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन

उन्होंने प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनके दावे की जांच कर अभिलेखों के आधार पर स्थिति स्पष्ट की जाए। अजय कुमार मौर्य ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed