फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Complained 150 times to vacate the land, no action taken

Jaunpur News: जमीन खाली कराने के लिए 150 बार की शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई

Tue, 18 Mar 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Complained 150 times to vacate the land, no action taken
जौनपुर। जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर तहसील में एसडीएम पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। अमर उजाला की ओर से की गई पड़ताल में कमियां सामने आईं। सदर तहसील में जलालपुर थाना क्षेत्र के सेहमलपुर गांव निवासी नागेंद्र यादव ने एसडीएम सदर पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। नागेंद्र ने बताया कि उनके पड़ोसी द्वारा उनकी दो बिस्वा भूमिधरी की जमीन पर कब्जा किया गया है। उसे हटवाने के लिए 150 से अधिक बार शिकायत की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। सेामवार को भी एसडीएम सदर ने कोई संतोषजनकर न तो कार्रवाई की और न ही कोई उत्तर दिया। नागेंद्र ने बताया कि वह डीएम को भी 10 बार शिकायती पत्र दे चुके हैं।
विज्ञापन


एनएसजी कमांडो की जमीन पर दबंगों का कब्जा
केराकत तहसील क्षेत्र के ओइना गांव में एक एनएसजी कमांडो की पुश्तैनी जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा और रास्ते को रोके अवरुद्ध किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित कमांडो पिछले पांच वर्षों से लगातार प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर केराकत पहुंचे जिलाधिकारी के समक्ष अपनी आप व्यथा बताई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी रामजीत यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत की भूमि पर दबंगों का अतिक्रमण है। प्रधान, राजस्व विभाग और पुलिस की मिलीभगत से कई वर्षों से दबंगों का कब्जा है। डीएम को 50 बार, एसडीएम को 25 बार, थाना दिवस में 3 बार और तहसील दिवस में 10 बार से अधिक शिकायतें कर चुका हूं लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकबंदी से ही नवीन परती की भूमि पर कब्जा

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लखमीपट्टी जमीन पकड़ी गांव निवासी रामनंदन ने बताया कि गांव के एक दबंग भूमाफिया का चकबंदी से ही नवीन परती की भूमि पर कब्जा है। बड़े अधिकारियों के आदेश के बाद लेखपाल द्वारा मामले को दबा दिया जाता है। डीएम, एसडीएम, थाना दिवस और अन्य अधिकारियों को कुल 10 बार से अधिक शिकायत की गई लेकिन कुछ नहीं हुआ।
आबादी की भूमि पर विपक्षी ने जबरदस्ती चहारदीवारी बनवाई
बक्शा थाना क्षेत्र की बक्शा गांव निवासी ज्योति उपाध्याय ने बताया कि उनकी आबादी की भूमि पर विपक्षी ने जबरदस्ती बाउंड्री वॉल बना लिया और टीन शेड खड़ा कर लिया। एसडीएम, थानाध्यक्ष सहित कुल मिलाकर चार से अधिक बार शिकायत की गई लेकिन अधिकारी सुन नहीं रहे।।
कुल 332 मामलों में से 40 का हुआ निस्तारण- जिले भर की सभी तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 332 मामले आए। इनमें से केवल 40 का ही समाधान हो पाया।

डीएम और एसपी ने केराकत तहसील में सुनीं समस्याएं-संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सोमवार को डीएम डॉ. दिनेश चंद और एसपी डॉ. कौस्तुभ ने खुद फरियादियों की समस्याएं सुनीं। केराकत तहसील में कुल 142 मामले आए। इनमें से महज 14 का ही समाधान हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed