फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Community considers school as its heritage, contribute to the betterment

विद्यालय को अपनी धरोहर समझे समुदाय, बेहतरी में दे योगदान

Tue, 20 Oct 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Community considers school as its heritage, contribute to the betterment
कंपोजिट विद्यालय इब्राहिमाबाद में बीईओ को स्मृतिचिन्ह भेंट करती शिक्षिकाएं। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सिकरारा ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय इब्राहिमाबाद में मंगलवार को पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। विद्यालय की व्यवस्था को बेहतर बनाने में पुरातन छात्रों से सहयोग की अपेक्षा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने कहा कि कोई भी विद्यालय स्थानीय सहयोग के बिना बेहतर नहीं बन सकता। परिषदीय विद्यालयों में निजी स्कूलों से ज्यादा प्रतिभावान शिक्षक हैं। सुविधाओं के मामले में भी यह विद्यालय कान्वेंट को टक्कर दे रहे हैं। समुदाय का भरपूर सहयोग मिले तो विद्यालय और बेहतर हो सकता है। गांव के लोग इसे सिर्फ सरकारी विद्यालय न समझकर अपनी धरोहर समझें। इसकी गतिविधियों में सक्रियता से जुड़ें। रोटरी क्लब के अध्यक्ष केके मिश्र ने संसाधन मुहैया कराने का आश्वासन दिया। क्लब की ओर से चिकित्सा शिविर लगाने की भी बात कही। जेब्रा फाउंडेशन के संजय सेठ ने भी सहयोग की बात कही। ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम अन्नू और बेसिक शिक्षा विभाग की उड़ान प्रतियोगिता में सफल छात्र हर्ष गौतम को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिया गया। अध्यक्षीय संबोधन में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने विद्यालय को मॉडल के रुप में प्रस्तुत करने की अपील की। संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील सिंह व माधुरी जायसवाल ने किया। मृत्युंजय सिंह, राजीव सिंह, एआरपी अनुपम श्रीवास्तव, विशाल गुप्ता, शिवांशु श्रीवास्तव, शैलेष चतुर्वेदी, सुरेश यादव, राकेश पांडेय, सीमा उपाध्याय, मीना सिंह, दीपमाला जायसवाल, नंदिनी मौर्य, रीना सिंह, आरती साहू, विजय कला शर्मा, फौजदार, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed